रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। वेबसाइट ‘मनी हाईस्ट’ के किरदारों के नाम कोड वर्ड की तरह उपयोग कर एमडीएमए रैकेट का संचालन करने वाला प्रोफेसर उर्फ आयूष अग्रवाल, पुन: गिरफ्तार किया गया।उसके साथ 2 अन्य सहयोगी के साथ खम्हारडीह के धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। इनसे 03.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स 4 स्मार्ट फोन जब्त किए गए हैं । इनकी कुल कीमत 2 लाख रूपए है।
शनिवार को नारकोटिक्स सेल ने मुखबीर की सूचना पर दुर्गा नगर केनाल रोड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए रखे है। और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। वहां गई पुलिस टीम ने बताए हुलिए के व्यक्यिों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम क्षितिज पाण्डेय, सिद्धार्थ राय एवं आयूष अग्रवाल निवासी रायपुर बताया। उनकी तलाशी लेने पर 3.88 ग्राम ड्रग एमडीएमए मिला। इनमें से आयुष इसी वर्ष जेल गया था । गिरफ्तार आरोपी -आयुष अग्रवाल (27)साम्राज्य रेसीडेंसी खमतराई थाना, क्षितिज पाण्डेय (19)व सिद्धार्थ राय (20) विशाल नगर मेन गेट थाना तेलीबाधा।