रायपुर

ढाई किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
17-Nov-2024 4:43 PM
ढाई किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

रायपुर, 17 नवंबर।   तेलीबांधा पुलिस ने कल गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे तस्कर करण वर्मा को गिरफतार किया है। उसके कब्जे से 2.608 किलों गांजा को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली कि सुभाष नगर देवार पारा सुलभ के पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। और उसे बेचने की फिरक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। तेलीबांधा पुलिस की टीम ने  मुखबीर के बताए हुलिए और स्थान को चिहांकित कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम करण वर्मा सुभाष नगर, तेलीबांधा का होना बताया। वह  अपने पास बैग में गांजा रखा हुआ था। और उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.608 किलो गांजा जिसकी कीमत 25 हजार बताई जा रही है, को जब्त किया है।


अन्य पोस्ट