रायपुर

एमजीएम स्कूल में पुलिस की नशा मुक्ति व साइबर अपराध पर कार्यशाला बच्चों ने सिखे पांच मूल मंत्र
17-Nov-2024 4:42 PM
एमजीएम स्कूल में पुलिस  की नशा मुक्ति व साइबर  अपराध पर कार्यशाला   बच्चों ने सिखे पांच मूल मंत्र

रायपुर, 17 नवंबर।  पुलिस ने नशा विरोधी कार्यवाही और जागरूकता अभियान के तहत एमजीएम स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सीएसपी अजय कुमार, ने बच्चों को अभियान के उद्देश्य को बताया। नशा एव अपराध से दूर रहकर कड़ी मेहनत और शिक्षा से आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन के अंधकार के कुएं में ले जाता है। जागरूक्ता से ही नशा से होने वाले दुष्परिणाम और साइबर अपराध से बचा जा सकता है। समाजसेवी विद्या भूषण सतपत्ती ने विद्यार्थियों को भविष्य का जागरूक नागरिक बनते हुए अपने समाज को उत्तम दिशा की ओर ले जाने को प्रेरित किया। पुलिस मित्र रोशना डेविड उड़ान एस सोसाइटी ने स्वयं को सुरक्षित रखने की सलाह दी। उन्होंने जीवन मे सफल होने के पाँच मूल मंत्र- अनुशासन, लक्ष्य, शिक्षा  सुविचार एवं संस्कार  को अपनाकर अच्छे  नागरिक बनने को प्रोत्साहित किया। इस आयोजन में स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने नशा विरोधी विषय पर ड्रॉइंग, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुए। बच्चों को पुलिस अधिकारियों द्वारा  प्रशस्ती पत्र एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया।


अन्य पोस्ट