रायपुर

शादी का झांसा दे एक डॉक्टर समेत दो ने किया रेप ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
17-Nov-2024 4:38 PM
शादी का झांसा दे एक डॉक्टर समेत दो ने किया रेप ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवंबर।पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ शादी का वादा कर युवतियों से वर्षों से शारीरिक  बनाने और शादी न करने पर रेप के अपराध दर्ज किए हैं। इनमें एक डॉक्टर बताया गया है ।

टिकरापारा पुलिस के मुताबिक देवपुरी निवासी 29वर्षीय युवती ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई । खेमेंद्र साहू (34), शादी का वादा कर सितंबर 19 से उसके साथ शारीरिक संबंध में रहा। और फिर शादी से मुकरने लगा। कल रात युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने 376-2 रेप का मामला दर्ज किया । आरोपी फरार है।

इसी तरह से खमतराई में  एक डॉक्टर पर अविवाहित बताकर युवती को झांसा दे रेप करता रहा। पुलिस के मुताबिक एक  डॉक्टर विक्रम डडसेना, मार्च 2020 से उरला निवासी 31 वर्षीय युवती से शारीरिक संबंध में रहा । स्वयं को अविवाहित बताकर उसने युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी भी किया । बाद में डॉक्टर के विवाहित होने का खुलासा होने पर वह युवती को प्रताडि़त करता रहा । युवती की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने डॉक्टर पर रेप का मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट