रायपुर
निगम की डिमांड पर बिना सूचना के मांढर नहर में पानी छोड़ा गया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। धरसींवा इलाके के पांच गांवों में सैकड़ों एकड़ को बर्बाद कर गया है। मांढर नहर से लगे खेतों की फसल गीली होकर बिकने लायक भी नहीं रह गई है।राजधानी की जलापूर्ति के लिए बिना किसी मुनादी, सूचना के पानी छोड़ा गया था।
बताया गया है कि निगम की मांग पर जल संसाधन विभाग ने कल पानी छोड़ा था।और कल ही इलाके में पहुंच कर बर्बादी ले आया। कल दिन भर में सैकड़ों एकड़ फसल गीली हो गई।
पानी छोडऩे की न तो मुनादी की गई न पानी पंचायत के जरिए सूचना दी गई । महानदी के मांढर नहर के टेल एंड तक बहकर निकले पानी ने धरसींवा इलाके में सैकड़ों एकड़ खेत में रखी फसल को बर्बाद कर दिया है । खेतों में रखा धान पानी में डूब गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अपनी मेहनत की फसल आंखों के सामने गीली होकर सड़ते देख किसान आंसू बहाने और सरकार को को ने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
सैकड़ों किसान धान की फसल काटकर बेचने से पहले सूखाने खेत में छोड़ा था। ऐसी अनहोनी को देखते हुए इससे पहले ही ग्राम मोहिनी,ताड़ा,कुरा समेत पांच गांव के किसानों ने नहर में कई जगह हुई टूट फूट को बंद करने एसडीओ समेत कई अफसरों के पास गुहार लगा चुके थे। लेकिन विभागीय अफसरों ने एक न सुनी। और खड़ी फसल बर्बाद हो गई । इस संबंध में संपर्क करने पर इलाके के एसडीओ फोन पर बताया कि निगम की डिमांड पर 150 क्यूूसेक पानी छोड़ा गया था। और एमडीसी के 38 किमी के पास पाइप लाइन चोक होने से पानी ओवर फ्लो हो गया था । इन अफसर ने इसे कल रात ही पानी को डायवर्ट कर दिए जाने का दावा किया है।
वहीं इलाके के किसानों ने आज सुबह खेतो की हालत का यह वीडियो वायरल किया है। इसमें उन्हे फसल को बर्बाद होने से बचाने की मशक्कत करते देखा जा रहा है ।