रायपुर
कई सप्लायर पहले ही जेल में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। राजधानी समेत प्रदेश में ड्रग्स सप्लाई करने वाला प्रोफेसर गैंग का सरगना आयुष अग्रवाल उर्फ प्रोफेसर गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल से छूटने के बाद गैंग को दुबारा सक्रिय कर रहा था ।रायपुर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार किया। शुभम सोनी और दो तीन नाइजीरिया सप्लायर और इसके कई सप्लायर सितंबर अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए थे।
बीते 23 एवं 25 सितंबर को पुलिस ने कमल विहार सेक्टर 04 चौक ऑक्सिजोन के पास से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रैकेट के आरोपी शुभम सोनी, अभिषेक साहू, सोनू अग्रवाल तथा रायपुर में सप्लायर आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार कर उनसे 04 पैकेट चरस, 98 एम.डी.एम.ए टैबलेट, 65 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), 01 पिस्टल मय मैगजीन, 2 स्मार्ट मोबाईल फोन, 1 इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 खाली कैप्सूल एवं 100 प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी कुल 16 लाख रूपये जप्त कर किया था।
गिरफ्तार आरोपी रायपुर के सप्लायर आर्यन ठाकरे से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कसौल हिमाचल प्रदेश स्थित होटल एप्पल पाई के संचालक अमनदीप सिंह छाबड़ा से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स लेकर एवं उसे रायपुर में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक साहू को देना बताया गया था। पूछताछ में अमनदीप सिंह छाबडा ने पुलिस को बताया कि हिमाचल प्रदेश कसोल में ही बेस्ट एवं मस्ट नामक दुकान जहां हुक्का पॉट बिक्री किया जाता है का संचालक अशोक यादव उसे चरस, दिल्ली निवासी नाइजीरियन मूल के मिस्टर इनोसेंट एम.डी.एम.ए ड्रग्स सप्लाय करता था। मिस्टर इनोसेंट ही एम.डी.एम.ए. एवं एम.डी. ड्रग्स का मुख्य तस्कर है। इसके कुछ दिनों बाद उसके सहयोगी ओचोबुक को भी पकड़ा गया था।