रायपुर
जमीन के सौदे से मिले थे 2.41 करोड़, कार्टून समेत चोरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। छोटी से छोटी घटना ,शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देशों को पुलिस ठेंगा दिखाते रही। और लाखों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने 20 दिनों तक घुमाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कि गई। यह ढिलाई और कहीं नहीं राजधानी के ही थाने में बरती जाती रही।
मिली जानकारी के मुताबिक मुजगहन थाने के रवेली गांव निवासी सोनकर परिवार के घर 62.71 लाख रूपए चोरी कर लिए गए थे। यह चोरी पिछले माह 2-13 अक्टूबर के बीच हुई थी। कमल बाड़ी रवेली निवासी बालमुकंद सोनकर संयुक्त परिवार के सदस्य हैं।परिवार ने सितंबर अंत मेंअपनी जमीन (भूखंड)बेची थी। इसमें उन्हें 2.41 करोड़ रूपए मिले थे। यह नगज रकम थी। जिसे खरीदार ने कार्टून पैक कर दिए थे। इनमें से एक कार्टून गायब हो गया था। इसमें 62.71 लाख रूपए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने बालमुकुंद घटना के दिन मुजगहन थाने गए थे। 2अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच किसी दिन हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने पुलिस बालमुकुंद को घुमाती रही। स्टाफ कहता टीआई साहब आएंगे तो दर्ज करेंगे। और टीआई कभी वीआईपी ड्यूटी तो कभी त्यौहारी व्यवस्था में व्यस्त होने की बात कहते हुए बालमुकुंद की रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर बाद में आने कहते रहे।पुलिस नियमों का हवाला देती है कि 1लाख से अधिक की चोरी टीआई ही दर्ज करते हैं। बालमुकुंद 2 अकिटूबर से चक्कर काटते रहे।
और अंतत: कल शुक्रवार शाम 7 बजे बालमुकुंद के घर हुई नककबजनी की रिपोर्ट दर्ज हुई। बताया गया है कि थाने के चक्कर से परेशान बालमुकुंद ने कल एसएसपी संतोष सिंह से मिलकर जानकारी दी थी। उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज हुई। एसएसपी ने जमकर नाराजगी भी जताई। बालमुकुंद ने इस नकबजनी के लिए अपने परिजन परिचित पर संदेह जताया है। पुलिस ने कल धारा 331-2,305 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पड़ताल की बात कही है।