रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर। रायपुर से जयपुर, रांची, पटना, विशाखापटनम, राजकोट, गुवाहाटी एवं चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान प्रारंभ की जानी चाहिए। ताकि जिससे की छत्तीसगढ़ से यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सके।
शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइन के सीनियर अधिकारियों से चर्चा के दौरान व्यास हॉलिडेज के संचालक कीर्ति व्यास यह भी बताया की इंडिगो एयरलाइन एवं उड़ीसा राज्य सरकार के बीच समझौते के तहत भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिये आई इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित की जा रही है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार को भी इंडिगो एयरलाइन के साथ समझौता कर यहां के यात्रियों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ करवाना चाहिए। छत्तीसगढ़ से लगभग 12000-15000 यात्री प्रति माह अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं. जिसमें से 30-35त्न यात्री केवल थाईलैंड की यात्रा करते हैं। बाक़ी यूएस, यूके, यूरोप, दुबई, केनेडा, अफ्रीका एवं अन्य देश की यात्रा करते है।
पूर्व में भी इंडिगो एयरलाइन के संजीत भट्टाचार्य से इन सेक्टरों के लिये उड़ान प्रारंभ करने की चर्चा हुई थी। श्री भट्टाचार्य उन्होने कहा था कि रायपुर से हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इन सभी सेक्टरों के लिये नई फ्लाइट प्रारंभ करने प्रस्ताव भेजा जायेगा।