रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने शराबबंदी के मसले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साल के भीतर भूपेश बघेल इतने मुद्दा विहीन हो गए हैं कि उन्हें नेतागिरी चमकाने के लिए एडिटेड वीडियो का सहारा लेना पड़ रहा है।
चंद्राकर ने एक मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं सोचता था कि भूपेश बघेल मर्दो जैसी राजनीति करते हैं। उनमें थोड़ी भी राजनीतिक नैतिकता है, तो मेरा पूरा वीडियो अपने फेसबुक पेज और कांग्रेस के पेज में डलवाए ताकि कांग्रेस की करतुत और उनका दृष्टिकोण जनता के सामने जा सके कि शराबबंदी के मसले पर उन्होंने क्या कहा था।
चंद्राकर ने कहा कि एक साल में भूपेश बघेल इतना मुद्दा विहीन हो गए हैं कि उन्हें अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए एडिटेड वीडियो का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को अपनी मर्दानगी की जांच के लिए टेस्ट कराना चाहिए।