रायपुर
दावा कार्य में तेजी व पारदर्षिता आएगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर। नगर निगम की सम्पूर्ण कार्य भुगतान नस्तियों के मूव्हमेंट आदि की आन लाईन मॉनिटरिंग का नया सॉफ्टवेयर एफएमएस पर आधारित तैयार करके उसे अपलोड कर दिया गया है। फाइनेंस मेनेजमेंट सिस्टम से संबंधित सम्पूर्ण कार्य भुगतान की जानकारियां एक क्लीक पर स्क्रीन पर तत्काल उपलब्ध हो जायेंगी ।
निगम में 1 हजार करोड के बजट का कार्य इसके पूर्व मैनुअली हो रहा था। इसके चलते केन्द्र , छत्तीसगढ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग , रायपुर जिला प्रशासन सहित नगर निगम को संपत्तिकर एवं अन्य निगम करों से अर्जित आय का लेखा जोखा 70 वार्डो में किये जा रहे अधोसंरचना, सामान्य मद के विकास कार्यो में स्वीकृत राशि सहित अब तक हुए कार्यो एवं उसके व्यय और शेष बची राशि की जानकारी लेने मैनुअल आधार पर कार्य किये जा रहे थे। इसमें कार्य में अतिरिक्त समय लगने पर योजनाओं को समय सीमा में शत प्रतिषत पूर्ण करने में व्यवहारिक समस्याएं आ रही थी ।
अब इन सभी को एफएमएस सिस्टम को नगर निगम रायपुर में ऑनलाईन कर दिया गया है। इससे प्रषासनिक दृष्टि से व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होने सहित सभी कार्यो में काफी तेजी एवं पारदर्शिता आएगी। जिसका प्रत्यक्ष लाभ नगर निगम में प्रतिदिन कार्यो हेतु आने वाले आमजनों को सहजता से केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंषा अनुरूप राजधानी शहर में उपलब्ध हो सकेगा।