रायपुर
रायपुर, 14 नवम्बर। वर्ल्ड डायबिटीज डे पर दुनिया भर में डायबिटीज से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ताकि संतुलित खाल-पान बौर बेहतर देखभाल से डायबिटीज से बचा जा सके।
शीला कृष्णास्वामी, न्यूट्रीशन एवं वेलनेस कंसल्टेंट, ने कहा कि भारत में डायबिटीज तेजी से बढ़ रहा है। निष्क्रिय जीवनशैली और खराब खान-पान की आदतें इसका प्रमुख कारण हैं। इसलिए, अपनी डाइट में प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैट और डाइटरी फाइबर से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। बादाम के रोजाना की डाइट में लाना बेहतर विकल्प है। जो ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने पर मदद करता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से वृद्धि नहीं होती है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने भी माना है कि 101 मिलियन भारतीयों को डायबिटीज है, जबकि 136 मिलियन लोग प्री-डायबिटिक हैं। डायबिटीज को काबू में रखने का एक तरीका यह भी है कि हमें बादाम जैसे पौष्टिक फूड को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, बादाम खाने से टाइप 2 डायबिटीज से पीडित लोगों के शरीर में सूजन कम करने में मदद मिलती है।