रायपुर
क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस के अफसर बनकर महिला से 58 लाख ठगे
13-Nov-2024 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। राजधानी के मोवा में रहने वाली एक महिला डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने महिला को 3 से 5 नवंबर तक कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और महिला के खाते से 58 लाख रुपए की ठगी की गई। ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और आरबीआई के अधिकारी बताकर महिला को धमका कर उनके खातों की जानकारी मांगी और उनके खाते से 58 लाख रुपए की ठगी कर लिए। राशि निकालने के बाद उन्होंने महिला से कहा कि अपने परिजनों को बता देना।3 नवंबर को एमवी लक्ष्मी नाम की महिला को फोन आया। जिसमें ठग ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और महिला को 5 नवंबर तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा। इस दौरान महिला के खातों की जानकारी मांगी और किश्तों में महिला ने ठगों के खाते में 58 लाख रुपए ट्रांसफर कर दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे