रायपुर

स्टेशन में रहकर सेंधमारी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
13-Nov-2024 6:00 PM
 स्टेशन में रहकर सेंधमारी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 नवंबर। मंदिर हसौद इलाके के  सूने मकान में चोरी करने वाले पति पत्नी को  गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि ये आस-पास क्षेत्र में भीख मांगने के साथ चोरी भी करते थे। और  रेलवे स्टेशन में झुण्ड बनाकर रहते। ये दोनों पहले गुढिय़ारी एवं टिकरापारा क्षेत्र में चोरी कर चुके थे। पुष्पा वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार  को दोपहर करीबन 11.30 बजे उसकी पुत्री घर पर आई तो चोरी होने की जानकारी दी। पुष्पा ने  मंदिर हसौद पुलिस  धारा 331(1), 305(ए), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। आसपास पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की कुछ भीख मांगने वाले पुष्पा के घर के आस-पास संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया थे। इस पतासाजी कर सागर सोबर 30 रानिया सोबर पति सागर सोबर 25 महासमुंद माल धक्का के पास महासमुंद को रेलवे स्टेशन के पास से पकडक़र कड़ाई से पूछताछ में चोरी स्वीकारा। उन्होंने  गुढिय़ारी और टिकरापारा क्षेत्र में भी चोरी करना बताया।


अन्य पोस्ट