रायपुर
रायपुर, 13 नवंबर। भाकपा (मार्क्स) राज्य समिति ने प्रदेश देश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध वीभत्स हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। एक बयान में समिति ने कहा कि देश में हर रोज 10 से अधिक बलात्कार और महिला हिंसा की 49 से अधिक घटनाएं हर घंटे घट रही। सबसे अधिक घटनाएं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसी भाजपा शासित राज्यों में घट रही है। लेकिन, इन तमाम मामलों के कई पहलुओं में समानताएं है। हिंसा के इस मुद्दे के खिलाफ हमारे अभियान और मुहिम का जोर इन पहलुओं पर होना चाहिए। समिति का कहना है कि ज्यादातर मामलों में पुलिस या तो अपना काम ठीक से नहीं करती है या फिर न्याय के रास्ते में रोड़े अटकाती है। जब आरोपी राज्य सरकार के करीबी या समर्थक होते है तो उनका सरकार से सुरक्षा प्राप्त करना एक आम बात हो गयी है। अक्सर मिडिया इस तरह के मामलों को उजागर करने में अहम् भूमिका अदा करती है ।
जिस हिंसा भेदभाव और उत्पीडऩ को महिलाएं झेल रही है, उनके पीछे कई कारण है। इस पर कार्रवाई आवश्यक है। समिति का कहना है कि इन मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित हस्तक्षेप और कार्यवाही। जहां ऐसा नहीं होता है और जहां जानबूझकर आरोपियों की मदद की जाती है. वहां जिम्मेदार पुलिसकर्मी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। राजनैतिक दल ऐसी हिंसा की घटनाओं का अपने हित में इस्तेमाल करते हैं और पीडि़त पक्ष के दुख और तकलीफ को नजरअंदाज करते हैं, इसका प्रभावशाली विरोध करना होगा। सरकार द्वारा अपराधियों को सुरक्षा प्रदान करने की कोशिशों का पर्दाफाश।