रायपुर

दक्षिण का दंगल
13-Nov-2024 4:24 PM
दक्षिण का दंगल

दानी स्कूल में सोनी, ढेबर का विरोध करते महिलाएं भिड़ीं

भाठागांव में धीमी रफ्तार पर , चारागाह कब्जा विवाद का असर  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर।
रायपुर नगर (दक्षिण) को  उपचुनाव में  मतदान अपनी  रफ्तार से जारी है। सुबह 7 बजे से सभी 266 बूथों पर युवा, अधेड़ बुजूर्ग वोटर्स की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं कुछ केंद्रों में मतदाताओं को ढोने और दोपहर को दानी स्कूल केंद्र में दोनों दलों के नेता समर्थकों के बीच विवाद झड़प हुई। 

दूधाधारी मठ के पास आदर्श नगर केंद्र में सरेआम कांग्रेस के झंडे लगे आटो मतदाताओं को ढोते रहे। ये आटो वाले 100 मीटर के दायरे में प्रतिबंध को ठेंगा दिखाते रहे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। 

इधर दोपहर एक बजे दानी स्कूल मतदान केंद्र में दोनों दलों की समर्थक महिलाएं आपस में भिड़ गए। दरअसल पहले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और  समर्थक गले में भगवा दुपट्टा पहनकर  मतदान का जायजा लेने आए थे। इसका कांग्रेस की नेत्रियों ने विरोध किया तो भाजपा की महिलाएं भी विरोध पर उतर आईं। इसके थोड़ी देर बाद महापौर एजाज ढेबर लंच के पैकेट लेकर पहुंचे तो भाजपा की महिलाओं ने विरोध किया। इस झड़प की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को शांत कराया। 

इससे पहले सुबह भाठागांव पोलिंग बूथपर  बहुत कम ही मतदाता पहुंचे ।उनके बीच की चर्चा अनुसार  भाठागांव के चारागाह पर जमीन भू- माफिया के कब्जे और उसे मुक्त न करा पाने सी  हो  नाराजगी से वोटर्स ने यह रूख अपनाया है। इससे पहले भाठा गांव भी विरोध में बंद किया गया था। प्रचार में  जितने भी जन प्रतिनिधि वोट मांगने गए उन्हें उनका विरोध किया गया था।


अन्य पोस्ट