रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अधीन पेंशनर्स फोरम का गठन किया गया है।
प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठकों में पेंशनरों की समस्याओं के लिए फेडरेशन के बैनर फोरम बनाने की मांग की जाती रही है ।इसी सिलसिले में पेंशनर्स फोरम का गठन करते हुए प्रदेश संयोजक बी.पी. शर्मा, सलाहकार फेडरेशन एवं महासचिव डॉ के एल तांडेकर को नियुक्त किया है।
प्रदेशभर के पेंशनरों को जोडऩे 33 जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। जो कि निम्नानुसार है।
रायपुर- सी. एल. दुबे, महासमुंद-अशोक गिरी गोस्वामी, धमतरी-राजेन्द्र चंद्राकर, बलौदाबाजार- एम. एस. पाध्ये, गरियाबंद- दशरथ सिन्हा, बस्तर - शिव कुमार मिश्रा, कोंडागांव-शीतल कोर्राम, कांकेर-हेमंत टांकसाले, नारायणपुर-एस. आर. ठाकुर, बीजापुर-आर. डी झाड़ी, दंतेवाड़ा-कुबेर साहू, सुकमा-जगदीश कनौजिया, दुर्ग-आनंद मूर्ति झा, राजनांदगांव- एस. के. ओझा, बेमेतरा- कृष्णा प्रसाद तिवारी, कवर्धा-प्रताप चंद्रवंशी, बालोद-मधुकांत यदु, कोरबा- एस. के. द्विवेदी, बिलासपुर - विनोद तिवारी, मुंगेली-नंदन देवांगन, जीपीएम- कमल खान, जांजगीर-चांपा - रामकिशोर शुक्ला, रायगढ़- नारायण प्रसाद त्रिवेदी, सूरजपुर- एम.डी. सलीम खान, सरगुजा- हरिशंकर सिंह, कोरिया- शंकर सुमन मिश्रा, बलरामपुर- राम सेवक गुप्ता, जशपुर-नारायण प्रसाद यादव, सक्ती- तुलसी राम राठौर , एमएमए-पूर्णानंद नेताम, केसीजी- मंशाराम सिंकर, सारंगढ-बिलाईगढ़ बी. एल. चंद्राकर, एमसीबी-तीरथ राज शुक्ला।
कई जिलों में महासंघ के पदाधिकारियों को जोड़ा गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ ने फेडरेशन द्वारा पेंशनर्स फोरम के गठन किए जाने को अनुचित और अवैधानिक ठहराया है। महासंघ ने कहा कि सेवा से रिटायर होने के बाद अनेक पेंशनर और पेंशनर संगठन के पदाधिकारी राजनैतिक दलों के सक्रिय सदस्य पदाधिकारी बन कर काम कर रहे है ऐसे लोगों को कर्मचारी संगठन से जोडऩा सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन करना है ।और बिना सहमति के अन्य पेंशनर संगठनों जैसे पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों को पेंशनर्स फोरम में जिला संयोजक बनाए जाने का पेंशनर्स महासंघ ने विरोध जताया है।
महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, पूरन सिंह पटेल, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, आर जी बोहरे,आर एन ताटी, शिवसिंह भदौरिया, आदि ने आरोप लगाया है कि मान्यता तथा गैर मान्यता प्राप्त सैकड़ों संगठन का फेडरेशन से संबद्धता का दावा करने वाले संयोजक कमल वर्मा , किसी भी आंदोलन से कर्मचारियों की बड़ी मांगे राज्य सरकार से पूरा करा पाने असफल रहे हैं। और अब पेंशनरों समस्याओं को हल करने का हास्यास्पद दावा कर रहे हैं। यह सबको पता है कि उनके आंदोलन के नाम पर महंगाई भत्ता मिलने का दावा खोखला है हर बार सरकार महंगाई भत्ता अपनी मर्जी से दिया है।