रायपुर

जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष बैज पहुंचे चैंबर
12-Nov-2024 8:58 PM
जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष बैज पहुंचे चैंबर

रायपुर, 12 नवंबर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में चेंबर से समर्थन मांगने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज चेंबर भवन पहुंचे और चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, चेंबर पदाधिकारी एवं व्यापारियों के बीच अपनी-अपनी बात रखी।

उनके साथ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, अशोक बजाज , भाजपा शहर अध्यक्ष जयंती पटेल एवं प्रेम आर्य  उपस्थित थे।  दीपक बैज के साथ नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष  गिरीश दुबे एवं सुभाष बजाज उपस्थित रहे।

बैठक में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, चेंबर कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, टी श्रीनिवास रेड्डी, नरेंद्र हरचंदानी, मनोज जैन, हीरा मखीजा, मंत्री निलेश मूंदडा, प्रशांत गुप्ता, राजेंद्र खटवानी, लोकेश साहू, जनक (राकेश) वाधवानी, अमित अग्रवाल, दिलीप इसरानी, गोल्डी लूनिया, सोएब अंसारी, युवा चैंबर महामंत्री कांति पटेल, युवा वरिष्ठ मंत्री हिमांशु वर्मा, योगेश भानुशाली, योगेंद्र नारंग, नवीन जैन, सुमित गुप्ता सहित व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट