रायपुर

प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या की जांच शुरू, टीम ने गैस कटर से काटकर कमरे की जांच की
12-Nov-2024 4:22 PM
प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या  की जांच शुरू, टीम ने गैस कटर से काटकर कमरे की जांच की

रायपुर, 12 नवंबर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने रायपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी प्रदीप उपाध्याय के आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह पुलिस ने घटना के बाद से बंद प्रदीप उपाध्याय के कमरे का ताला कटर से काटकर जांच की। संभागायुक्त ने इस संबंध में आम जनों, संस्थाओं के साथ साथ कर्मचारी संघो से भी दस्तावेज, साक्ष्य और गवाही देने तिथि और समय सीमा तय की है । प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या के मामले में संभागायुक्त के समक्ष 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक साक्ष्य पेश किए जा सकते है साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों पर गवाही भी दी जा सकती है। आम जन, संस्था या कर्मचारी संघ प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या के बारे में कोई भी दस्तावेज, साक्ष्य या गवाही कमिश्नर कार्यालय,रायपुर संभाग में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पाँच बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है । राज्य शासन में संभागायुक्त महादेव कावरे से जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये गये है ।
 


अन्य पोस्ट