रायपुर

सी टैट की परीक्षा 15 दिसंबर को
12-Nov-2024 4:21 PM
सी टैट की परीक्षा 15 दिसंबर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, पात्रता, आवेदन शुल्क आदि की पूरी जानकारी। सीबीएसई ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, कर तारीख बदलने की जानकारी दी है। 1 दिसंबर 2024 को होने वाली यह परीक्षा अब 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए पंजीकरण  16 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी।

चयन प्रक्रिया सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- कक्षा 1 ली से पांचवीं  को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर ढ्ढ और कक्षा छटवीं  से आठवीं को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर दो। जो उम्मीदवार दोनों स्तरों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देने होंगे। 

कक्षा 1 से 5 के लिए
कम से कम 50 फीसदीअंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक (या इसके समकक्ष) और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) या 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक (या इसके समकक्ष) और एनसीईटी विनियमों के अनुसार 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। प्राथमिक चरण (कक्षा 6से 8 ) के लिए स्नातक और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। 

कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक और 1 वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (बीएड) में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए। उम्मीदवार को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और 4 वर्षीय बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए। CTET  2024 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार द्वारा उपस्थित होने वाले पेपरों की संख्या और उनकी श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है। 

 


अन्य पोस्ट