रायपुर
रायपुर, 12 नवंबर। सोनडोंगरी में श्वान आश्रय केन्द्र (डॉग शेल्टर सेंटर )का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने प्लास्टर-पेंटिंग कार्य सहित शेष बचे फिनिशिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश जेसी ए. के. हालदार एवं ईई अभिषेक गुप्ता को दिए । नगर निगम का श्वान आश्रय केन्द्र सोनडोंगरी में पूर्ण होने के पश्चात वरायपुर शहर क्षेत्र चोटिल, घायल, अस्वस्थ लगभग 70 श्वानों को एक साथ स्वास्थ्य लाभ देने रखे जाने की व्यवस्था दी जाएगी. केन्द्र में ऑपरेशन थिएटर, पशु चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी। कुछ एनजीओ से सहमति बनी है कि वे शहर निवासी कोई भी नागरिक बाबर जाने पर वापसी तर अपने पालतू श्वान की देखभाल के लिए केन्द्र सोनडोंगरी में रख सकेंगे। इस हेतु एनजीओ से निगम संपर्क कर रहा है। आज जोन कमिश्नर हालदार ने ठेकेदार को फिनिशिंग कार्य तेज गति से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।