रायपुर
वंदेभारत एक्सप्रेस एक बार फिर बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच गई
12-Nov-2024 2:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 नवंबर। विशाखापट्टनम दुर्ग वंदेभारत एक्सप्रेस एक बार फिर बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच गई। कल रात वाइजैग से रायपुर- दुर्ग आ रही ट्रेन के ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के नुआपाड़ा स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार अग्यात असामाजिक तत्वों मे ट्रेन को ट्रेल करने ट्रैक पर एक बड़ा सा पत्थर रख छोड़ा था। इसे देखकर ट्रेन पायलट तोरण लाल साहू ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया । इसके बाद उन्होंने आर पी एफ, जीआरपी और आपरेटिंग विंग को सूचित किया। और पुलिस ने नुआपाड़ा स्टेशन के आसपास की आवासीय बस्तियां में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन अब तक कोई भी पकड़ा नहीं जा सका है।
सबंलपुर डीआरएम ने पायलट तोरण लाल साहू को पुरस्कृत भी किया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे