रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। राजधानी के अंवति विहार इलाके में छोटी दीवाली के दिन बुजुर्ग दंपत्ति के जानलेवा हमलावर को खम्हारडीह पुलिस ने पकड़ लिया है। इस हमले में आरोपी किरायेदार मुकेश कुमार को चंडीगड़ से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है।
आरोपी मुकेश कुमार मूलत: भोपाल का निवासी है। पहले भी उसने भोपाल में लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी और बाद में रायपुर में किराए के मकान में छिपकर रहने लगा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश चंडीगढ़ में किराए का मकान लेकर वहां छिपा हुआ था। पुलिस ने चंडीगढ़ में उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है।
सोमवार दोपहर पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया।
30 अक्टूबर को रात 22.37 बजे के प्रियकांत के सह कर्मी प्रखर शर्मा ने फोन करके बताया कि चोलामंडलम कंपनी मुख्य अधिकारी रवि बनर्जी का उसको फोन आया है और उसने बोला है कि अवंति विहार सेक्टर- 02 में उनके पिता रतनेश्वर बनर्जी माता माया बनर्जी रहते हैं। जो दोनो को बार-बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा रहे हैं तब प्रियकांत को प्रखर शर्मा ने रवि बैनर्जी के माता-पिता के घर अवंति विहार जाने बोला। जाकर देखा तो पाया कि घर का मेन दरवाजा बंद था, दरवाजा खोलकर अंदर जाकर खिडक़ी से देखा तो बैठक रूम में रवि बनर्जी के पिता जमीन में पेट के बल खून से लथपथ थे तथा दूसरे कमरे में रवि बनर्जी की माता माया बनर्जी डायनिंग टेबल के पास पड़ी थी। दरवाजा बाहर से लगा हुआ था। आवाज देने पर भी उन दोनो के द्वारा कोई जवाब न देने पर प्रियकांत ने डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया। इनके आने पर अंदर जाकर देखा तो रतनेश्वर बनर्जी एवं माया बनर्जी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर गम्भीर चोट पहुंचाया गया था। जिससे रत्नेश्वर बैनर्जी की मृत्यु हो गई थी एवं माया बैनर्जी आहत थी उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खम्हारडीह पुलिस धारा 103, 109 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर तलाश कर रही थी। वह शातिराना तरीके ले लोकेशन बदल रहा था । पहले दुर्ग नागपुर, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ में लोकेशन मिला। वहां गई पुलिस टीम ने चंडीगढ़. में पकड़ा ।
पूछताछ में मुकेश कुमार ने रत्नेश की हत्या और माया पर हमला स्वीकांर किया गया। आरोपी बहुत दिनों से मकान मालिक रत्नेश को मकान का किराया भी नहीं दे रहा था और आस-पास के लोगो एवं परिचितों से लगभग 20 से 25 लाख का उधारी ले चुका था ।इसके कारण आरोपी परेशान रहता था। 30 तारीख को रत्नेश्वर बैनर्जी एवं माया बैनर्जी द्वारा मकान के किराये को लेकर आरोपी से वाद-विवाद हुआ था।उसी दौरान आरोपी तैश में आकर रूम में रखे मैटल की नटराज मूर्ति से लगातार वार कर मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी की हत्या एवं माया बैनर्जी को घायल कर दिया था।इसके पश्चात् जब दोनो बेहोश पड़े थे तब पैसो की आवश्कयता को जानकर मृतक के शरीर से सोने की अंगूठी एवं चैन को लेकर फरार हो गया था। मुकेश कुमार से सोने की अंगूठी, चैन, मोबाईल फोन, नटराज की मूर्ति जप्त कर लिया है।