रायपुर
दक्षिण निवासी हर वोटर को मिलेगी छुट्टी
11-Nov-2024 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवंबर। 13 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी जो दक्षिण क्षेत्र के मतदाता हैं, को मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे