रायपुर

14 दिनों तक कॉलेज प्रबंधन की शह में रहे रैगिंग लेने वाले सीनियर
11-Nov-2024 4:07 PM
14 दिनों तक कॉलेज प्रबंधन की  शह में रहे रैगिंग लेने वाले सीनियर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर।  मेडिकल कॉलेज रायपुर में 27 अक्टूबर को सामने आए रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। रविवार को चालू सत्र  2024 एक डॉक्टर के एक्स पोस्ट को सबसे पहले दैनिक छत्तीसगढ़ ने उजागर किया था। उसके 14 दिन बाद आनन फानन में कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया। और दो सीनियर छात्रों अंशु जोशी, दीपराज वर्मा (द्वितीय वर्ष)को मात्र 10 दिन के लिए सस्पेंड किया गया। इस मामले में एंटी रैगिंग कानून के तहत गिरफ्तारी, जेल जुर्माने की सजाएं हैं। कॉलेज प्रबंधन पर इन सीनियर्स को पूरी शह दी जा रही है। बताया गया है कि नया सत्र 14 अक्टूबर से शुरू हुआ है और कॉलेज में दस दिन बाद से ही रैगिंग की हलचल शुरू हो गई थी। और 28 अक्टूबर को रैगिंग चरम पर रही। इससे परेशान होकर ही रविवार को एक एमबीबीएस छात्र ने अपने एक्स पोस्ट में मुख्य मंत्री आफिस, डीजीपी डीएम को टैग कर 2024 बैच को रैैगिंग से बचाने की गुहार लगाई थी। इस छात्र ने एक्स पोस्ट न किया होता तो प्रशासन हरकत में नहीं आता।

7 नवंबर को यूजीसी, एनएमसी में शिकायत हो चुकी थी

यहां एक अहम जानकारी के अनुसार देश में रैगिंग पर रोक के लिए सक्रिय एनजीओ सोसाइटी अगेंस्ट वायलेंस इन एजुकेशन (सेव) ने 7 नवंबर को ही रायपुर मेडिकल कॉलेज में रैंगिग की शिकायत यूजीसी को कर दी थी। सेव के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश कुमार झा के मुताबिक इस शिकायत पर  न यूजीसी न कॉलेज प्रबंधन ने कोई कार्रवाई की यह कॉलेज पूर्व में भी रैगिंग के लिए कुख्यात रहा है। और प्रशासन कार्रवाई करने से इंकार करता है। इस शिकायत पर प्रथम वर्ष के बैच के सभी छात्रों को बुलाया गया था और यह पूछा गया कि क्या कुछ गड़बड़ तो नहीं है। झा का कहना है कि जाहिर था कोई भी छात्र सार्वजनिक नहीं बोल का। इतना ही नहीं छात्रों को माफीनामा लिखने भी मजबूर किया गया । झा का यह भी कहना था कि रैगिंग की ज्यादातर शिकायतें गुमनाम पत्र के रूप से की जाती है। क्योंकि किसी जूनियर का नाम सामने आने पर उसे  रैगिंग से भी अधिक गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। झा ने कहा है  कि यदि यूजीसी, कॉलेज या चिकित्सा शिक्षा विभाग रैगिंग से निपटने गंभीर है तो गुमनाम शिकायतों पर जांच,कार्रवाई करनी होगी।

उठते सवाल

द्य दो सीनियर छात्रों को सस्पेंड क्यों किया गया ?

द्य वाट्सएप ग्रुप बनाने वाले दो छात्र कौन कौन हैं?

द्य नाम क्यों सार्वजनिक नहीं कर रहे डीन?

द्य जब रैगिंग जैसा  कुछ नहीं तो एचओडी को मॉनिटरिंग के लिए क्यों नियुक्त किया?

द्य एनएमसी ने कैसी शिकायत डीन को फारवर्ड की?

द्य रैगिंग नहीं तो एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक क्यों ली डीन ने?

द्य डीन स्वयं क्यों पूरे कॉलेज परिसर रोजाना राउंड करने की बात कह रहे ?

द्य फस्र्ट ईयर के छात्रों को सीनियर के द्वारा कहां इक_ा करने की बात कह रहे डीन?

क्या यह रैगिंग के संकेतक नहीं

जेएलएन मेडिकल कॉलेज में, लडक़ों को अपने सिर मुंडवाने के लिए मजबूर किया गया। अगर छात्र सिर मुंडाकर यूनिफॉर्म में घूम रहे हैं या सभी नए छात्रों के बाल अजीबोगरीब हैं, तो यह इस बात का सबूत है कि रैगिंग हो रही है। कॉलेज प्रशासन को परिसर या क्लास में यह अप्रत्याशित क्यों नहीं नजर आया ।

यह भी देखने में आता रहा है कि कॉलेज प्रशासन  कभी भी खुद से कोई कार्रवाई नहीं करता। छात्रों द्वारा उन्हें सूचित किए जाने पर आभारी होने के बजाय कि कॉलेज में सब ठीक नहीं है, वे शिकायतकर्ता को ही पीडि़त बनाते हैं। इस संबंध में जुड़ों के महासचिव नवीन कोठारे ने एक न्यूज चैनल से कहा यह घटना बहुत समय पहले हुई थी। मुझे पूरी जानकारी नहीं, लेकिन नहीं होनी थी। वहीं छात्रों को कुछ बेसिक चीजों को फॉलो करना चाहिए।

रैगिंग की शिकायत का वाट्सएप मैसेज हूबहु

 

मैं यहाँ 2024 बैच के अपने बैचमेट्स और मेरे द्वारा सामना की जा रही परेशान करने वाली वास्तविकता को साझा करने के लिए हूँ, उम्मीद है कि यह किसी ऐसे व्यक्ति तक पहुँचेगा जो हमारी मदद कर सके या हमारी स्थिति के बारे में जागरूकता ला सके। हम जिस रैगिंग से गुजऱ रहे हैं, वह सिफऱ् च्च्हानिरहित मज़ाज्ज् नहीं है - यह मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला है, और इसकी सीमा बिल्कुल अमानवीय है।

यहाँ देखें क्या हो रहा है

ज़बरदस्ती ग्रूमिंग और ड्रेस कोड: लडक़ों को अपने सिर मुंडवाने और पूरी तरह से साफ-सुथरे रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम सभी को हर दिन एक जैसे, नीरस कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता है - एक मोनोक्रोम शर्ट, एक ही रंग की पैंट, स्कूल के जूते और एक औपचारिक साइड बैग। यह हमारी पसंद नहीं है; यह एक अपमानजनक च्च्नियमज्ज् है जिसे सीनियर्स ने हमें हर पल कैंपस में अलग दिखाने और अपमानित महसूस कराने के लिए लगाया है।

शारीरिक हमला: हॉस्टल में, हालात और भी बदतर हो जाते हैं।  लडक़ों को सीनियर्स द्वारा थप्पड़ मारे जा रहे हैं और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह सिफऱ् एक या दो मामलों तक सीमित नहीं है; यह बड़े पैमाने पर हो रहा है, और यह भयावह है कि यह कितना सामान्य होता जा रहा है।

इससे भी ज़्यादा दुखद क्या है? इन सबके बावजूद, कॉलेज प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। जब कभी शिकायत की जाती है, तो वे ये करते हैं।

द्य वे 2024 बैच के हम सभी को बुलाते हैं और पूछते हैं कि क्या कुछ गड़बड़ है।

द्य जाहिर है, कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि हम जानते हैं कि इससे हमारे लिए चीज़ें और भी खराब हो जाएँगी।

द्य उसके बाद, वे हमसे माफ़ीनामा लिखवाते हैं कि कुछ भी गलत नहीं है, हम इस बात के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

यह एक ऐसा चक्र है जो सिफऱ् मुद्दे को दबा देता है और जि़म्मेदार लोगों को बचाता है। नतीजतन, हम दिन-ब-दिन चुपचाप इसे सहने के लिए मजबूर हो जाते हैं। सबसे दुखद बात क्या है?  अब कैंपस में हमें पहचानना आसान है, हम वही बैच हैं जिनके सिर मुंडे हुए हैं और चेहरे पर एक जैसे, घिसे-पिटे भाव हैं।

मैंने यूजीसी एंटी रैगिंग सेल को भी यही ईमेल किया है, लेकिन कुख्यात अन्सु घटना के बाद, जिसके बारे में सभी जानते हैं, मैंने सारी उम्मीदें खो दी हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई, बिल्कुल नहीं। मैंने जो सुना है, उसके अनुसार 2024 बैच की नहीं, बल्कि 2023 बैच की लड़कियों को, जिन्हें उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा था, बुलाया गया और बेवकूफ़ एचएलटी बीएलटी सूची को मंजूरी देने के लिए कहा गया।

-

एनएमसी से आया था मेल, दो छात्र निलंबित

कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी एक तरफ कार्रवाई के आदेश जारी कर रहे हैं दूसरी तरफ, घटना से ही इंकार कर रहे हैं। उनका यह विरोधाभाषी बयान दोनों छात्रों को बचने का अवसर दे रहा है। डॉ. चौधरी ने  मीडिया से कहा-वे पांच अक्टूबर से डीन हैं ऐसी कोई कम्पलेट अब तक नहीं मिली है। कल दिल्ली एनएमसी से मिले ई-मेल पर सूचना के बाद कॉलेज प्रबंधन की बैठक ली। वाट्सएप ग्रुप बनाने वाले दो छात्रों को सस्पेंड किया गया। जूनियर के सर मुंडवाने जैसी बात नहीं है। एक एचओडी को रोजाना मॉनिटरिंग ड्यूटी पर तैनात किया गया है। मैं स्वयं कॉलेज के प्रवेश और निकास द्वार पर नजर रखूंगा। वहां भी जाउंगा जहां पर फस्र्ट ईयर के बच्चों को इकट्ठा किए जाने की बातें आ रही हैं। मुझे रैगिंग जैसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

दो साल की सजा 10 हजार का जुर्माना

एफआईआर की मांग

दूसरी ओर, एनजीओ सेव ने एक मेल कर इस रैगिंग को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ एंटी रैगिंग एक्ट और समकक्ष आईपीसी, बीएनएस की धाराओं की तहत मामला दर्ज करने कहा है। यह भी जानकारी मिल रही कि निलंबित दोनों छात्र सोमवार को कॉलेज पहुंचे, और जूनियर्स के साथ-साथ सुरक्षा गार्डों के साथ धमकी-चमकी की।

रैगिंग के दायरे में

किसी भी स्टूडेंट को कॉलेज के अंदर या बाहर किसी भी तरह से परेशान करना, उसे ताने मारना, उसकी इंसल्ट करना या उसे साइकोलॉजिकली परेशान करना, इसके अंतर्गत आता है।

अपने शब्दों से, कुछ लिखकर, पढक़र या अनैतिक काम करके जूनियर को परेशान करना रैगिंग में आता है। ऐसा कोई काम जिससे जूनियर को शर्म महसूस हो या जिससे उससे मानसिक रूप से दबाव महसूस करना पड़े, रैगिंग की श्रेणी में आता है। जूनियर से अपने पर्सनल काम करवाना या किसी भी रूप में उसका शोषण करना, मेंटली या फिजिकली एब्यूज करना, उसकी मर्जी के खिलाफ उससे काम करवाना, ये सब रैगिंग में आता है.

कैसे कर सकते हैं शिकायत

रैगिंग की शिकायत कई तरह से की जा सकती है. आप अपने कॉलेज में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, नेशनल हेल्पलाइन पर कंप्लेन कर सकते हैं या पुलिस की मदद भी ले सकते हैं. कोई दूसरा भी आपके लिए कंप्लेन कर सकता है। यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन के हेल्पलाइन नंबर-1800-180-5522 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा द्धद्गद्यश्चद्यद्बठ्ठद्गञ्चड्डठ्ठह्लद्बह्म्ड्डद्दद्दद्बठ्ठद्द.द्बठ्ठ पर मेल करके कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं।

यूजीसी के वेब पोर्टल पर जाकर भी कंप्लेन की जा सकती है। सीरीयस प्रॉब्लम होने पर पुलिस से भी शिकायत कर सकते हैं और दोषियों के खिलाफ एफआईआर करवा सकते हैं।

आप ड्डठ्ठह्लद्बह्म्ड्डद्दद्दद्बठ्ठद्द.द्बठ्ठ पर जाकर अपनी समस्या कह सकते हैं। ड्डद्वड्डठ्ठद्वश1द्गद्वद्गठ्ठ.शह्म्द्द पर भी शिकायत की जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि शिकायतकर्ता के तौर पर आपका नाम न आए तो आप अपने दोस्त या कजन से भी शिकायत करवा सकते हैं।

सजा का प्रावधान

शैक्षिक संस्थानों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि उनके कैंपस या बाहर कहीं भी छात्र रैगिंग में शामिल न हों. अगर कोई स्टूडेंट इसकी शिकायत करे तो सात दिन के अंदर उस पर एक्शन लिया जाना चाहिए. रैगिंग में डायरेक्टली या इनडायरेक्टली शामिल स्टूडेंट को दोषी माना जाएगा। पकड़े जाने पर दो साल की सजा और दस हजार रुपये तक का जुर्मान देना पड़ सकता है. अगर कोई एक या छोटा समूह पकड़ में नहीं आते हैं तो घटनास्थल पर मौजूद हर व्यक्ति को रैगिंग में शामिल माना जाएगा. अगर कॉलेज केस को टालता है तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट