रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। एमएसपी पर धान खरीदी शुक्रवार 15 नवंबर से शुरू हो रही है । जो 31 जनवरी तक चलेगी। इसे लेकर सियासी बयानबाजियां तेज होने लगी हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि धान खऱीदी न करने का षडयंत्र रच रही है विष्णु देव सरकार। लेकिन धान खऱीदी करने वाली 2,058 समितियों के लगभग 13000 कर्मचारी चार नवंबर से हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं। पहला ये कि मध्यप्रदेश सरकार की तजऱ् पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी प्रत्येक समितियों को तीन-तीन लाख का अनुदान दिया जाए।
दूसरा पुनरीक्षित वेतनमान और तीसरा ये कि सुखत का प्रावधान करते हुए प्रति क्विंटल 500 ग्राम की क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया जाए, तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा के कमीशन की राशि समितियों को दी जाए। इन तीन मांगों में से दो मांगें वही हैं जो कर्मचारी संघ ने 2021 में उठाई थीं. उस समय हमारी सरकार थी और मैं मुख्यमंत्री था. वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।
बघेल ने कहा धान उपार्जन की हमारी सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है। नई नीति के अनुसार 72 घंटे में बफऱ स्टॉक के उठाव की नीति को बदल दिया है। पहले इस प्रावधान के होने से समितियों के पास ये अधिकार होता था कि वे समय सीमा में उठाव न होने पर चुनौती दे सकें। अब जो बदलाव हुआ है उसके बाद बफऱ स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं है।
पहले मार्कफ़ेड द्वारा समस्त धान का निपटान 28 फऱवरी तक कर देने की बाध्यता रखी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। धान खऱीदी बंद होगी 31 जनवरी को। यानी समितियों/संग्रहण केंद्रों में धान अब दो महीने तक रखा रह रहेगा। यह एक तथ्य है कि धान में खऱीदी के बाद सुखत की समस्या आती है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी इस बात का संज्ञान लिया है कि अगर सुखत होता है तो इसे लेकर नीति या नियम बनाया जाना चाहिए. वरना सरकार को लिखकर देना चाहिए कि सुखत नहीं होता है।
धान मिलिंग के लिए हमारी सरकार ने प्रति क्विंटल 120 रुपए देने का निर्णय लिया था. जिसका परिणाम यह हुआ था कि प्रदेश भर में 700 नई राइस मिलें खुली थीं। अब सरकार ने मिलर के लिए 120 रुपए को घटाकर 60 रुपए कर दिया है।
हमारी सरकार में उपार्जित धान को मिलर सीधे खऱीदी केंद्र से उठाते थे, नई नीति में ऐसा होना संभव नहीं दिखता। बघेल ने संभावना जताते हुए कहा कि अगर सुखत की समस्या आती है यह एक तथ्य है तो दो महीने समितियों के पास या संग्रहण केंद्र में धान रखने के बाद धान की मात्रा में कमी आएगी ही आएगी। इससे एक तो समिति को बड़ा आर्थिक नुक़सान होगा और इसका नतीजा यह होगा कि समितियां भविष्य में खऱीदी करना बंद कर देंगी।
दूसरी क़ानूनी समस्या यह आएगी कि हर केंद्र में खऱीदे गए धान और स्टॉक में रखे धान की मात्रा में बड़ा फर्क दिखेगा. जिसकी जि़म्मेदारी अंतत: समिति के कर्मचारियों पर आन पड़ेगी। पहले की नीति में शॉर्टेज की मात्रा निरंक होने पर समितियों को पांच रुपए प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। जिसमें से आधा समिति को मिलता था और आधा खऱीदी कार्य में नियोजित कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलता था।
नई नीति में यह राशि समिति और कर्मचारियों के पास जाने की बजाय सीधे संबंधित जि़ला सहकारी बैंक शाखाओं में चली जाएगी। नई नीति में समितियों पर यह बोझ भी डाल दिया गया है कि उपार्जित धान को समितियां ही मिलर को लोड करके देंगीं. यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ होगा।
मिलरों को 120 की जगह 60 रुपए देने के फ़ैसले के बाद विभिन्न जि़लों में राइस मिलर एसोसिएशन धान की मीलिंग करने में असमर्थता व्यक्त करने लगे हैं। इसका परिणाम ये होगा कि धान का प्रसंस्करण नहीं हो सकेगा और भाजपा के 15 साल के शासनकाल की तरह ही फिर से धान के सडऩे और खऱाब होने की ख़बरें आने लगेंगीं।