रायपुर

विधि विवि में एडमिशन के लिए क्लैट 1 दिसंबर को
10-Nov-2024 6:36 PM
 विधि विवि में एडमिशन के लिए क्लैट 1 दिसंबर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 नवंबर। एचएनएलयू नवा रायपुर और देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट)परीक्षा पास करना जरूरी है।  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अगले सतिर- 2025 के लिए क्लैट परीक्षा 1 दिसंबर को देनी होगी।  परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा देश भर के 131 केंद्रों में ली जाएगी।

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज  ने क्लैट एडमिट कार्ड से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड अगले सप्ताह 15 नवंबर या उसके बाद जारी किए जाएंगे। इन विवि के  ऑफिशियल वेबसाइट 222.ष्शठ्ठह्यशह्म्ह्लद्बह्वद्वशद्घठ्ठद्यह्वह्य.ड्डष्.द्बठ्ठ पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नोटिफिकेशन कहीं और जारी नहीं किया जाएगा। एडमिट कार्ड में कई तरह की डिटेल्स होती हैं। इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज से संपर्क कर उसे ठीक करवाया जा सकता है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा का समय, परीक्षा दिवस दिशा-निर्देश जैसी जानकारियां मिलेंगी।

ऐसे हासिल करें कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।

होमपेज पर मौजूद CLAT एडमिट कार्ड 2025 लिंक एक्टिव होने के बाद उस पर क्लिक करें।  यहां मांगी गईं लॉगिन डिटेल्स, जैसे- एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि एंटर करें। इतना करते ही ष्टरु्रञ्ज 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।  क्लैट 2025 हॉल टिकट में दर्ज डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके उसे डाउनलोड कर लें। फ्यूचर रेफरेंस के लिए क्लैट 2025 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।


अन्य पोस्ट