रायपुर

दो से होने लगेंगी शादियां, इसी माह 11 मुहूर्त
10-Nov-2024 6:34 PM
दो से होने लगेंगी शादियां, इसी माह 11 मुहूर्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 नवंबर। एक बार फिर विवाह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवंबर से फरवरी तक विवाह के शुभ मुहूर्तों की भरमार है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह आदि कार्य शुरू हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार 12 नवंबर से विवाह का मुहूर्त शुरू हो रहे है। इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है और 12 नवंबर से ही विवाह का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होगा।  नवंबर में ही 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर का दिन विवाह के लिए बेहद शुभ रहेगा।वहीं, दिसंबर में 4, 5, 9, 10, 14, 15 दिसंबर का दिन विवाह के लिए शुभ रहेगा। इसके बाद खरमास लग जाता है, जो कि एक महीने के लिए रहेगा. खरमास के दिनों में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में रोक लग जाती है। 15 दिसंबर से मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक विवाह समेत मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। इसके बाद दोबारा विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।


अन्य पोस्ट