रायपुर

अस्पताल जा रही नर्स का हैंडबैंग लेकर फरार हुए तीन युवक गिरफ्तार
10-Nov-2024 6:33 PM
अस्पताल जा रही नर्स का हैंडबैंग लेकर फरार हुए तीन युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 नवंबर। दो दिन पहले महिला के बैग  खींचकर फरार हुए तीन बाइक सवारों को  गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे नगद रकम, मोबाईल फोन, चांदी की पायल, आधारकार्ड, पैनकार्ड रखा बैग जब्त किया गया।

बैरन बाजार स्थित बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में नर्स मोहबा बाजार डूमरतालाब तिवारी कॉलोनी नीरा सोनी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह गुरूवार को  घर से मोहबा बाजार चौक ई-रिक्शा से गई थी तथा मोहबा बाजार चौक में उतरकर करीबन 9.30 बजे दूसरे ऑटो में बैठकर अस्पताल आई थी। इसी दौरान गौरी किराया भंडार के जी.ई. रोड के पास पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे बाइक  सवार अज्ञात तीन लडक़े उसके हैण्डबैग को झपट्टा मारकर फरार हो गये। आजाद चौक पुलिस  म धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही थी।

इसी दौरान मिली जानकारी पर सरस्वती नगर निवासी विकास मरकाम को पकड़ा गया। पूछताछ में  विकास मरकाम ने अपने  2 साथी सुंदरू देवार तथा भूपेन्द्र कुुमार ध्रुव के साथ मिलकर वारदात  करना बताया । पुलिस ने दोनों को भी  गिरफ्तार कर उनसे  आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाईल फोन, पायल, नगद रकम रखा बैग और बाइक  कुल  कीमत 70 हजार रूपये जप्त  किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी-विकास मरकाम (20)भारत माता चौक बम्लेश्वरी मंदिर के पीछे, वर्तमान पता कुकुरबेड़ा देवर बस्ती आमा नाका  सरस्वती नगर। सुंदरू देवार (18) देवार बस्ती कुकुरबेड़ा आमानाका  सरस्वती नगर। भूपेंद्र कुमार धु्रव उर्फ बबलू (18)  निवासी रेल्वे फाटक कोटा के पास ज्योति नगर रोड  सरस्वती नगर।


अन्य पोस्ट