रायपुर

दिवाली मनाने आया फरार सटोरिया मोहित गिरफ्तार, बंगाल में सक्रिय था
10-Nov-2024 6:33 PM
दिवाली मनाने आया फरार सटोरिया मोहित गिरफ्तार, बंगाल में सक्रिय था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 नवंबर। पुलिस ने एक लंबे अर्से बाद महादेव आनलाइन सट्टा मामले में  फरार के  सटोरिए मोहित सोमानी को गिरफ्तार किया है। वह  आईपीएल क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में यहां सक्रिय था और बीते 6 माह से फरार था।

इससे पहले गंज पुलिस ने न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड  कर फ्लैट से 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया था।  उनसे5  लैपटॉप, 36  मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 12 लाख  रूपए तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24  एटीएम कार्ड जप्त किए गए थे। इनमें से मोहित ही आईडी लेकर पैनल संचालन कर रहा था।

 पुलिस को मोहित सोमानी के रायपुर में होने की जानकारी मिली थी। वह दीवाली मनाने घर आया हुआ था। मोहित सोमानी (37) मूलत: सी/4, सचदेव नर्सिंग होम्स के पास, समता कॉलोनी निवासी है । पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। उससे एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है। उसके खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम- 22 की धारा 7 तथा 420, 120बी भादवि. आईटी एक्ट की धारा 25सी ,66सी का अपराध दर्ज किया गया ।


अन्य पोस्ट