रायपुर

12-13 को प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों की अनुमति लेनी होगी
10-Nov-2024 3:55 PM
12-13 को प्रकाशित होने वाले  विज्ञापनों की अनुमति लेनी होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर।
रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-चुनाव  के लिए इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया  प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 12- 13 नवम्बर को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए यह अनिवार्य होगा।  इसके लिए  राज्य  तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदनकर्ताओं को ऐसे विज्ञापन के प्रस्तावित प्रकाशन से कम से कम दो दिवस पूर्व  समिति को आवेदन प्रस्तुत किए जाने चाहिए।

कंगाले ने बताया कि  विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में  प्रकाशन के पूर्व विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणन आवश्यक है।

प्रमोद दुबे के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा- चंद्राकर
रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस के नेताओं के बीच टीका टिप्पणी जारी है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने कहा कि आल राउंडर अजय चंद्राकर पार्बमें 12 वें नंबर पर हैं। भाजपा नेता बातों को समझ चुके हैं कि वे अनुकंपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस पर चंद्राकर ने यह कहते हुए गंभीर टिप्पणी की कि प्रमोद दुबे के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा।
 


अन्य पोस्ट