रायपुर
कवासी पर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे वीएचपी कार्यकर्ता
10-Nov-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ वीएचपी, और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस थाने के सामने प्रदर्शन किया । वे लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच के बाद दर्ज करने की बात कही है। लखमा के खिलाफ यह प्रदर्शन, राजीव लोचन महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर किया। कवासी ने महाराज को शादी कर बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी। उससे पहले राजीव लोचन दास ने छठ पूजन सभा को संबोधित करते हुए सनातनियों से चार चार बच्चे पैदा करने का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने थामे के सामने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे