रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। शनिवार को रोड एक्सीडेंट की चार घटनाओं में तेज रफ्तार भारी वाहनों से कार और राहगीरों को चोट पहुंची। इन वाहन ने तो टोल प्लाजा के बूथ में युवती को घायल किया। रायपुर बिलासपुर एनएच पर धरसीवां के तरपोंगी टोल प्लाजा में कल शाम 7.30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 04पीजी 5519 बूथ नंबर 10 से जा भिड़ी। इसमें वर्षा साहू नाम की युवती घायल हे गई। एक अन्य टोल कर्मी सुरेश कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया।
इधर आरंग के निकट रसनी टोल प्लाजा में भी एक अधेड़ घायल हो गया। धमनी निवासी दिलीप सिंह पैकरा(56) को तेज रफ्तार कार सीजी 06 जीई 9407 की ठोकर से घायल हो गया । दिलीप ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। टाटीबंध- भनपुरी रिंग रोड-2 कबीर नगर पर बंगाली होटल के पास ट्रेलर सीजी 04- जेडी 3174 की ठोकर से अमन कुरैशी की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
इधर अभनपुर रोड पर लालपुर में हुंडई शो रूम के सामने तेज लापरवाही से जा रहे ट्रक सीजी 04- एनआर 7824 ने अमलीडीह निवासी टोकन दास अम्मानी (65) की कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त किया।
बीते 30 अक्टूबर को हुई दुर्घटना की रिपोर्ट कल शाम दर्ज कराई गई । टैगोर नगर में उस रात रोड पार कर रहे दक्ष डागा, तेज रफ्तार कार सीजी 04- एचक्यू 8020 की ठोकर से घायल हो गया।
शंकर नगर निवासी पवन डागा ने कार चालक पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई ।