रायपुर

आयुर्वेद बॉयोलाजी अब यूजीसी नेट में भी
09-Nov-2024 9:28 PM
आयुर्वेद बॉयोलाजी अब यूजीसी नेट में भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 नवम्बर। यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट ) में एक नए विषय के रूप में आयुर्वेद जीवविज्ञान (आयुर्वेद बॉयोलाजी) को शामिल करने की घोषणा की है।यह फैसला  एक एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के बाद लिया गया है?। यह कमेटी यूजीसी ने जून में बनाई थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट एग्जाम भारतीय विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जे आर एफ ), असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पात्रता और अब पीएचडी एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। यूजीसी नेट में आयुर्वेद बायोलॉजी नया विषय जुडऩे के बाद इसका सिलेबस यूजीसी नेट दिसंबर 2024 में शामिल कर दिया जाएगा। जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में रिसर्च और शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। आयुर्वेद बायोलॉजी का सिलेबस यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है?

फायदे

आयुर्वेद बायोलॉजी में यूजीसी नेट क्वालीफाई करने वाले छात्रों को विभिन्न रिसर्च इंस्टीट्यूट्स से रिसर्च करने का मौका मिलेगा. वे विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में आयुर्वेद बायोलॉजी पढ़ा सकते हैं।

आयुर्वेदिक फार्मास्युटिकल कंपनियों, आयुर्वेदिक अस्पतालों, और अनुसंधान संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

आयुर्वेद बायोलॉजी में शोध करके, छात्र आयुर्वेद के विकास में योगदान दे सकते हैं और नए ट्रीटमेंट ईजाद कर सकते हैं।

 आयुर्वेद बायोलॉजी के माध्यम से भारतीय स्वदेशी ज्ञान का संरक्षण और संवर्धन किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट