रायपुर

9 कन्याओं का सेवा पथ करायेगी विवाह
09-Nov-2024 9:22 PM
9 कन्याओं का सेवा पथ करायेगी विवाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 नवम्बर। सेवा पथ संस्था कल रविवार को पांचवा कन्यादान समारोह का आयोजन किया है। जो नि:शुल्क होगा। मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जातिभेद रहित (अदरकास्ट) शादियां होंगी।

संस्था से सेवादार पहलाज खेमनी व संजय लालवानी ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश सहित छत्तीसग? के परिवार कन्यादान आयोजन का लाभ ले रहे है। राजकुमार पंजवानी, राजा बजाज व दिलीप केवलानी ने बताया कि कोई उपहार देना हो वर वधु को रिसेप्शन मे जाकर दे सकते हैं। विवाह के आयोजन के लिए कोई शुल्क या दान नहीं लिया जाता?।श्रीमति सुलोचना नारायणी, मीना सरिता चंदानी ने कहा कि  माता पिता अपनी बिटिया का विवाह कर सकते हैं। श्रीमति रेखा धर्मनी, कृपा आहूजा, ज्योति गलानी ने बताया कि इस कन्यादान मे  मुकुट बंधन, बारात, लेडिस संगीत, मातास्वरूपी कन्याओ की आरती, फेरे (वेदी) व विशालमय मंच पर संगीतमय रिसेप्शन जैसे सभी आयोजन  किये जाते है। आंनद जगवानी, दिलीप नागपाल, रवि पंजवानी ने बताया कि जिस सज्जन की कोई बेटी नहीं है वे भी नि:शुल्क कन्यादान करके पुण्य के भागी बन सकते हैं। संदीप लालवानी, सुरेश लालवानी, निक्की मिरघानी ने बताया कि  सिंधी समाज की प्रथा के अनुसार 9 बहराणे साहब धूमधाम से निकाला जाएगा।

श्रीमति पूजा खत्री और ममता पंजवानी और स्वाति प्रेमचंदानी ने बताया कि 50 ब्यूटीशियन  महिला सेवादार  कन्याओ को नि:शुल्क सेवाएं देंगी। विशाल पंजाबी, अमित नैनवानी व हेमंत मेघानी ने बताया कि बारात में  साईं उदय शादाणी,  सेहरा वाले साईं की अगुवाई मे निकाली जा रही है। संस्था की श्रीमति प्रिया नेभानी, रेखा वाधवानी, व कशिश लुलिया ने बताया कि  आयोजन में सभी शहरों के समाजसेवी पुरुष व महिलाये आकर श्रमदान करने आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट