रायपुर

निषाद समाज परिचय सम्मेलन-आदर्श विवाह 17 को
08-Nov-2024 7:00 PM
निषाद समाज परिचय सम्मेलन-आदर्श विवाह 17 को

रायपुर, 8 नवम्बर। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज प्रदेश संगठन के संयोजन एवं जिला रायपुर के सानिध्य में 17 नवंबर को ग्राम फुंडहर जिला रायपुर में 23वां राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

युवक युवती परिचय  सम्मेलन की तैयारी बैठक गत दिनों  फुंडहर में हुई। जिसमें जिले से आये पदाधिकारी व अन्य सदस्यों को आमंत्रण कार्ड -पाम्प्लेट दिया गया और कार्यक्रम  की आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने पदाधिकारियों को कई दायित्व सौंपे गए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद,  रायपुर जिलाध्यक्ष बाला राम निषाद, सचिव रामप्यारे लाल निषाद,  कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश उपसंगठन सचिव अशोक निषाद,  युवा प्रकोष्ठ  प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर,   महिला प्रकोष्ठ  प्रदेश अध्यक्ष  सुशीला निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा निषाद, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष किशोर,  युवा प्रदेश  उपाध्यक्ष पुनारद निषाद, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव लखन निषाद,  रामेश्वर निषाद, प्रकाश निषाद पिंटू,  झुमुक निषाद, पूर्व अध्यक्ष रायपुर महानगर नरेश निषाद, भैया राम निषाद, जयंती निषाद,सुमन, सुनीता  आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट