रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। अगले वर्ष होने वाले जेईई मेन-25और नीट की परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के सरकारी या किसी भी निजी स्कूल या कॉलेज को एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा । यह व्यवस्था पूरे देश के लिए भी होगी।
अब ये सेंटर आईआईटी, एनआईटी, व केंद्रीय विद्यालयों को बनाया जाएगा। नेशनल टेसमटिंग एजेंसी ने यह बड़े फेरबदल की सिफारिश की है।
एनटीए की इन परीक्षाओं से जुड़े कोचिंग सेंटर के संचालकों ने बताया कि समिति ने जेईई मेन, नीट यूजी, सीयूईटी यूजी,पीजी समेत अन्य एंट्रेंस एग्जाम्स में पेपर लीक की समस्या और गड़बड़ी से बचाने के लिए यह सिफारिश की गई है। सिफारिश में इन सभी एंट्रेंस एग्जाम के लिए नवोदय, केंद्रीय विद्यालय और केंद्रीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को एग्जाम सेंटर बनाए जाने को कहा गया है। एनटीए परीक्षा सुधार समिति ने अपनी सिफारिश में परीक्षाओं को फूलप्रूफ बनाने के लिए सेंटर्स में बड़े फेरबदल को कहा है। साथ ही परीक्षा आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल की भी वकालत की। जिसमें कहा गया कि परीक्षा केंद्र से लेकर इसके आयोजन करवाने, पेपर, आंसर शीट व अन्य कार्यों के लिए एआई का इस्तेमाल करना होगा, जिससे कहीं भी कोई समस्या न आए।
एनटीए को समिति ने अपने एग्जाम सेंटर बनाने और वर्कफोर्स तैयार करने की भी सलाह दी है। इन सूत्रों के मुताबिक, एंट्रेंस एग्जाम को सुरक्षित करने के लिए पहले एनटीए को अपनी परीक्षा आयोजन के तरीकों में बदलाव करने को कहा गया है।
बता दें कि नीट यूजी 2024 में परीक्षा केंद्र से ही गड़बड़ी पाई गई थी, जिस कारण परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने की सिफारिश की है।
समिति ने कहा कि आईआईटी की जेईई एडवांस्ड एक बेहतर एंट्रेंस एग्जाम है। एनटीए को आईआईटी से जेईई एडवांस्ड की तैयारी व आयोजन के संबंध में जानकारी लेने की जरूरत है, आईआईटी जिसमें ञ्जष्टस् द्वारा चयनित परीक्षा केंद्र में एडवांस्ड परीक्षा करवाता है। सेंटर और कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी टीसीएस की ही होती है जबकि देशभर में सेंटर से लेकर परीक्षा लेने तक की बाकी सभी गोपनीय जिम्मेदारियां आईआईटी खुद अपने हाथ में रखता है। इसमें हर केंद्र में आईआईटी के प्रोफेसर खुद मौजूद रहकर एंट्रेंस एग्जाम करवाते हैं, इसी तर्ज पर एनटीए को हर केंद्र पर अपना अधिकारी बनाना होगा, इससे परीक्षा की गोपनीयता बनी रहेगी।
इससे एनटीए को परीक्षाओं के लिए अलग से स्टाफ की भी भर्ती नहीं करनी पड़ेगी।