रायपुर
मेकाहारा में दोपहर आग, कोई हताहत नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा में मंगलवार दोपहर आपरेशन थियेटर में आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है । इसमें किसी भी मरीज या मेडिकल स्टाफ के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह आग तीसरी मंजिल के थियेटर में लगी है। उस वक्त एक मरीज के आपरेशन की तैयारी चल रही थी। भीतर मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। थिएटर से लगे स्टोर रूम के एसी में पहले धुंआ भरा और फिर आग भभक उठी लगी। तत्काल स्टाफ ने पहले आपरेशन के लिए लाए गए मरीज को निकाला गया। उसका आपरेशन किस अंग का होना था उस संबंध में कोई भी कुछ नहीं बताया?। उसे निकालने के लिए स्टाफ और परिजनों ने थिएटर से लगे एक जालीदार (ग्रिल)रास्ते को तोड़ा। और कांच की कुछ खिड़कियां और पार्टीशन को भी तोड़ा । तब तक पुलिस और दमकल की तीन गाडिय़ां बुला ली गई थीं। मेडिकल स्टाफ और दमकल दस्ते ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । इस आगजनी में कुछ मेडिकल से संबंधित दस्तावेज और रिपोर्ट्स जल गए हैं।
इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में आगजनी से निपटने के उपायों और सुरक्षा की पोल खोल दी है।
इसे बुझाने अग्निशमन यंत्रों में कुछ खामियां भी पाई गई। स्टाफ और परिजनों ने सतर्कता नहीं बरती होती तो आग और भी बड़ी होकर बड़ा नुकसान हो सकता था। इन पंक्तियों से लिखे जाने तक न तो स्वास्थ्य मंत्री और न डीन के मौके पर पहुंचने की खबर नहीं है।ौ एएसपी सिटी लखन पटेल निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने मीडिया से कहा कि आग बुझा ली गई है। कोई भी हताहत नहीं है।