रायपुर
भाठागांव बीएसयूपी में दीवाली की रात बलवा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। दीवाली की रात भाठागांव महाकाल मंदिर पास बी.एस.यू.पी कॉलोनी में पैसो के लेन-देन को लेकर 2 गुटों में मारपीट बलवा दर्ज किया गया था । एक गुट से अक्षय ने अपनी रिपोर्ट में पुरानी बस्ती को बताया था कि वह अपने घर में दीवाली की पूजा कर रहा था। उसी दौरान मोहल्ले में संजय यादव के हमला होने की खबर मिली। महाकाल मंदिर के पास जाकर देखा तो पाया कि उसके बड़े भाई संजय यादव के शरीर पर किसी ने धारदार वस्तु से चोट पहुंचाया ।वहां उपस्थित मोहल्ले के आनू, राहलु, करण, लक्की तथा साने से पूछने पर बताया कि उन्होने ने संजय यादव एवं उसके साथियों के शरीर पर डण्डा, पटिया एवं पेचकस से वार क्या है। संजय की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरे पक्ष से अर्जुन सिंह की रिपोर्ट के अनुसार वह अपने घर के पास पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के लडक़े संजय, प्रदीप, अक्षय, कृष्णा, गजानन्द, सुभाष के द्वारा उसके भाई आनू एवं साथी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर डण्डा, पटिया एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर फरार हो गये। इस रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 109, 190, 191(2), 191(3) बी.एन.एस का अपराध दर्ज किया गया । प्रार्थी के भाई आनू की ईलाज के दौरान मृत्यु होने पर धारा 103 बी.एन.एस जोड़ा गया है। आरोपियों की तलाश के दौरान आरोपी लुकेश मरावी उर्फ लक्की, बबलू सोनी उर्फ सानू, सुभाष यादव, गजानन्द मानिकपुरी एवं अक्षय यादव को गिरफ्तार कर उनसे हमले में इस्तेमाल डण्डा पटिया जप्त किया गया है।
इस मामले में आरोपी कृष्णा एवं प्रदीप के घायल होने के कारण वर्तमान में अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इन्हें और अन्य 02 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी: लुकश मरावी उर्फ लक्की (20) निवासी ब्लाक नम्बर 4/3 ,बबलू सोनी उर्फ सानू (22) निवासी ब्लाक नम्बर 8/32 ,सुभाष यादव 19 निवासी मकान नम्बर 11/6 गजानन्द मानिकपुरी (24) निवासी मकान नम्बर 9/4 अक्षय यादव 23 निवासी 10/1 सभी बी एस यू पी कालोनी भाठागांव।