रायपुर
कल नहीं बिकेगा मटन
30-Oct-2024 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अक्टूबर। राजधानी के मटन व्यापारी संघ एवं सुधर्म जैन नवयुवक मंडल की आपसी सहमति अनुसार महावीर निर्वाण दिवस 1 नवम्बर के स्थान पर 31 अक्टूबर को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
गुरूवार को सीमा परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस -मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में उस दिन निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे