रायपुर
48 घंटे में मारपीट की आधा दर्जन घटनाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। बीते 48 घंटों में विवादों को लेकर मारपीट कर चोट पहुंचाने की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। तो वेतन कटौती को लेकर नगर पालिका के उप अभियंता ने लिपिक से गाली गलौज दव्र्यवहार किया ।
मंगलवार दोपहर अभनपुर पालिका के दफ्तर परिसर में उप अभियंता आशीष शर्मा ने अन्नु सोनी (32) के साथ गाली गलौज कर दुर्व्यवहार किया । आशीष का कहना था कि वह ड्यूटी पर उपस्थित था,उसके बाद भी लिपिक अन्नु ने उसे अनुपस्थित दर्शा कर वेतन में कटौती कराई। टिकरापारा निवासी अन्नु की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296 का अपराध दर्ज कर लिया है। इधर पुरानी बस्ती के प्रोफेसर कॉलोनी के शिवाजी नगर नेहा सोनी (38) ये साथ गोलू यादव व साथी ने विवाद कर धमकी दी। कल रात 9.30 बजे गोलू घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर नेहा के साथ विवाद किया था। इस पर नेहा ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई।
शांति नगर टाटीबंध निवासी ओजस्वी बंछोर (31) के साथ उसके पति अर्जुन मिश्रा ने सोमवार दोपहर घरेलू विवाद पर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मार पीट कर धमकी दी। ओजस्वी ने कल शाम अपराध दर्ज कराई।
धरसींवा की ग्राम रायता निवासी रेस दिवाकर के साथ सुनील दिवाकर ने बिना कारण गाली गलौज मारपीट की।
दलदल सिवनी के सीजी फिटनेस जिम के पास मंगलवार रात 2 बजे आशीष सक्सेना ने प्रशांत तिवारी (35) से गाली गलौज कर मारपीट की।प्रशांत ने कल शाम मोवा थाने में रिपोर्ट ककी। कल शाम गौरी गौरा चौक विकास नगर गुढिय़ारी पर शराब के नशे में धुत्त राजेश ध्रुव ने मानिक साहू (48) से विवाद मारपीट कर चोट पहुंचाया।