रायपुर
दीपावली बाजार-7
30-Oct-2024 3:36 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लवठी और गाड़ा बाजा
रायपुर, 30 अक्टूबर। बुढ़ातालाब चौक पर इन दिनों भीड़ का माहोल है। ग्रामाणी अंचलों से आए लोग यहां पर दीपावली से देवउठनी तक चलने वाले राउत नाचा के लिए तेंदू की लकड़ी से बने डण्डे (लाठी, लवठी)और पारंपरिक गड़वा बाजा को त्यौहार लिए बुक कराने पहुंच रहें है। बताया जा रहा है कि ये लाठियों को ओडि़सा से लाया गया है। जिनकी कीमत 100-150 रूपए तक है। वहीं गड़वा बाजा की टोली महासमुंद गरियाबंद और आसपास के गावों से वहां आई है। ये तीन चार दिनों से यहां पहुंचे है। ग्राहक आते हैं और अपने पसंद की टोली को दाम तय कर अपने-अपने गावों में ले जाते है। राउत नाचा छत्तीसगढ़ में एक पर्व की तरह दीपावली के दिन से देवउठनी एकादशी तक मनाया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
