रायपुर

कबाड़ी कारोबारी पर जानलेवा हमला, बदला लेने चाकू मारा
29-Oct-2024 4:17 PM
कबाड़ी कारोबारी पर जानलेवा हमला, बदला लेने चाकू मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। 
टिकरापारा इलाके में बोरिया खूर्द काबाड़ी दुकान के पास बदमाशों ने कबाड़ी कारोबारी पर पत्थर और चाकू से हमला कर दिया। 
पुलिस के मुताबिक राकेश प्रधान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनंद निकेतन के पास अवंति विहार रहता है। कल दोपहर उसके  दोस्त शिवशंकर गुप्ता ने फोन कर बताया कि दोपहर में दुकान जाते वक्त कुछ अज्ञात लडक़ो ने उसके आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसे बाइक से गिरा दिया। और जबरन गाली गलौज कर हांथ मुक्का, पत्थर एवं किसी धारदार वस्तु से उसके दोनों पैर बाजू एवं पेट में पसली पर चाकू मार दिए हैं। और कहा कि 15 दिन पहले तेरा शिव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दीपक, कसार, गुरू गुप्ता के साथ बद्री के घर में झगड़ा हुआ था। तुझे मारने के लिए हमें एक लाख रूपए मिले हैं। घायल पड़े   शिवशंकर गुप्ता को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका ईलाज चल रहा है। राकेश प्रधान की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों कि पतासाजी की जा रही है। उधर खम्हारडी इलाके में कल रात किराना व्यापारी से मारपीट हो गई। तीन अज्ञात लडक़ों ने सामान का पैसा मांगने पर टिकेश्वर साहू के साथ गाली गलौज कर किसी चीज से मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लडक़ों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3,5 का अपराध  दर्ज किया है। 

टिकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह विजय ज्वेलर्स के पास मठपारा कचना में रहता है। और किराना दुकान का संचालन करता है। कल 9.30 बजे तीन लडक़े दुकान पर आए और चखना सामान लेकर वहां से जाने लगे। सामान का पैसा मांगने पर लडक़ों ने टिकेश्वर का विरोध कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ,मुक्का और किसी चीज से हमला कर दिया। 
 


अन्य पोस्ट