रायपुर

कल नाम वापसी, बटेंगे चुनाव चिन्ह
29-Oct-2024 4:16 PM
कल नाम वापसी,  बटेंगे चुनाव चिन्ह

रायपुर, 29 अक्टूबर। रायपुर दक्षिण के दंगल में 34 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र मान्य घोषित किए गए हैं। पिछले सप्ताह दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संविक्षा (जांच)पूरी हो गई। इसमें उप चुनाव के लिए दावेदारी करने वाले   46 उम्मीदवारों के 57 नामांकन  पर्चों की जांच में 12 प्रत्याशियों के पर्चे अस्वीकृत घोषित किए गए। इनमें मुख्य राजनीतिक दलों के एक प्रत्याशी नहीं है।  ये सभी निर्दलीय और अन्य पंजीकृत दलों के प्रत्याॉशी हैं। वहीं 14 में से 7 मुस्लिम प्रत्याशियों के भी पर्चे अस्वीकृत किए गए । दोपहर 3 बजे संवीक्षा पूरी होने के  बाद रात 9 .30 बजे आरओ वैध नामांकन वाले34  प्रत्याशियों के नाम जारी  किए। शेष बचे उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। उसके बाद शेष बचे प्रत्याशी अंतिम रूप से मैदान में होंगे। इन्हें कल ही चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। 


अन्य पोस्ट