रायपुर

दीपों के पंच पर्व पर डेका-साय, रमन और महंत की शुभकामनाएं
29-Oct-2024 3:12 PM
दीपों के पंच पर्व पर डेका-साय, रमन और महंत की शुभकामनाएं

रायपुर, 29 अक्टूबर। राज्यपाल  रमेन डेका, सीएम विष्णु देव साय, स्पीकर रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने अपने संदेश में प्र दे वासियों को दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पुजा और भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डेका ने कहा त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि धनतेरस से पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। उन्होने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ के स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि-धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है । डॉ. महंत  रमन ने कहा कि-राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये ।

सीएम साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की।


अन्य पोस्ट