रायपुर
नहीं लगा पाया, 420 दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर। ढाई लाख रूपए लेकर 30 महीने बाद भी सरकारी नौकरी नहीं लगा पाया। और रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने वाले के खिलाफ गंज पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक ढाई साल पहले कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर निवासी गोरीश मसीह (32) का स्टेशन रोड के इंडियन हैरिटेज के सामने भवानी शंकर तिवारी (40) से संपर्क हुआ था। इस दौरान भवानी ने सरकार और प्रशासन में अपनी पहचान और पकड़ बताकर सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही थी। इस पर गोरीश मसीह मे अपने छोटे भाई मरकुस मसीह की जल संसाधन विभाग में सहायक ग्रेड 3 की नौकरी लगाने कि आग्रह किया। इस पर भवानी ने 10 से 12 मई 2022 केबीच दो दिन में नियुक्ति के लिए अधिकृत अफसरों से लेनदेन करने गौरीश से 2.50 लाख रूपए लिए। और उसके बाद से अब तक न नौकरी लाई न पैसे लौटा रहा। गौरीश ने कल रात गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । आरोपी पकड़ से बाहर है।