रायपुर
सुसाइड नोट मिला, तीन अफसरों और एक स्टेनो पर प्रताडऩा का लगाया आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर। रायपुर तहसील के उच्च श्रेणी लिपिक प्रदीप उपाध्याय ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुरानी बस्ती पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर
रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खोखो पारा पंकज गार्डन के सामने रहने वाले प्रदीप उपाध्याय (47) ने रोज की तरह सुबह नित्यकर्म से निवृत होकर पूजा पाठ भी किया। और फिर प्रथम तल स्थित अपने कमरे में गया। रोज की रूटीन को जानने वाले परिजनों ने काफी देर तक प्रदीप के नीचे न आने पर उपर जाकर देखा । तो कमरा भीतर से बंद था। खिडक़ी से देखने पर प्रदीप फांसी पर लटका मिला। दरवाजा तोडक़र भीतर गए परिजनों ने नीचे उतारकर चेक किया तो मृत्यु हो चुकी थी। इसकी सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। प्रदीप तहसील दफ्तर में नायब तहसीलदार के रीडर रहे। बताया गया है कि प्रदीप के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसे मौके पर पहुंचे पुरानी बस्ती पुलिस के विवेचक ने बरामद किया है। इसमें डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों देवेन्द्र पटेल, गजेन्द्र ठाकुर, विरेन्द्र बहादूर, स्टेनो मुक्तेश्वर पटेल का नाम लिखकर आत्महत्या का कारण बताया है। इसके बाद से तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों में हडक़ंप और चर्चा आम हो गई है। सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इस सुसाइड नोट में उसने पूरे होशो हवास में आत्महत्या पत्र लिखने की बात कही है। और सरकार से उम्मीद जताई है कि जिन अधिकारियों का नाम उसने लिखा हैभाजपा सरकार या कांग्रेस पार्टी, जरूर सजा दिलाएगी। आगे यह कहा है कि इन अफसरों ने मुझे परेशान करने डायवर्जन शाखा के साथ चुनाव का काम राजस्व आपदा के अतिरिक्त नजीर शाखा का काम सौंपा गया। मैं अपना काम कर्तव्य निष्ठा से कर रहा था, खरोरा ट्रांसफर कर दिया। लेकिन उसके बाद भी अफसरों किसी न किसी रूप से मुझे परेशान रखा, और मेरा इंप्रेशन खराब किया गया। इस पर मेरे आवेदनों के बाद ही कोई कार्रवाई नहीं की गई।