रायपुर

दीपावली बाजार इन रास्तों से जाएं...
27-Oct-2024 7:21 PM
दीपावली बाजार इन रास्तों से जाएं...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। दीपावली त्यौहार के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों को चार जोन में बांट कर जाम से बचने पुलिस ने नया ट्रेफिक प्लान बनाया है। जो तत्काल लागू कर दिया गया है। धनतेरस नरक चतुर्थी एवं दीपावली तक मालवीय रोड, गोल बाजार , सदर बाजार शास्त्री मार्केट एवं बैजनाथ पारा मार्ग नोपार्किंग जोन होगा।

ग्राहकों के वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था की गई है। जाम लगने वाले क्षेत्रों पर गूगल मैप एवं आईटीएमएस कैमरो से ट्रैफिक पुलिस की नजर रहेगी।,ताकि जाम लगने वाले प्वाइंटों पर त्वरित पहुंच कर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाया जा सके।

आम नागरिक से भी गूगल मैप की सहायता से आवागमन करने की अपील भी की गई है। शहर के सभी  4 जोन में आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी जिसमें बीट अधिकारी, यातायात पेट्रोलिंग, क्रेन पेट्रोलिंग एवं पॉइंट के कर्मचारियों लगातार बाजार क्षेत्रों में उपस्थित रहकर व्यवस्था बनाएंगे।

 ये हैं 4 जोन  

  • मालवीय रोड-एमजी रोड क्षेत्र, द्य  पंडरी कपड़ा मार्केट बाजार क्षेत्र द्य  तेलीबांधा बाजार क्षेत्र
  • पुरानी बस्ती बाजार क्षेत्र

हर जोन की पेट्रोलिंग टीम में बीट अधिकारी, 05-05 यातायात पेट्रोलिंग पार्टी, 02-02 क्रेन पेट्रोलिंग पार्टी, एवं पॉइंट कर्मचारी तैनात रहेंगे। जो  नो पार्किंग में खड़े  वाहनों एवं नो व्हीकल जोन में चलने वाले वाहनों  ठेलों, खोमचे पर भी कार्यवाही करेंगे। 

बाजार आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग-

  • शास्त्री बाजार की ओर आने वाले वाहन सीरत मैदान एवं शास्त्री बाजार पार्किंग मैं अपना वाहन पार्क करेंगे।
  • कालीबाड़ी की ओर से आने वाले वाहन गांधी मैदान अपना वाहन पार्क करेंगे
  • बूढ़ेश्वर चौक की ओर से आने वाले वाहन सप्रे शाला मैदान बूढ़ा तालाब गार्डन पार्किंग मैं अपना वाहन पाक करेंगे।
  • जय स्तंभ चौक की ओर से आने वाले वाहन जवाहर मार्केट पार्किंग व जय स्तंभ चौक मल्टीलेवल पार्किंग में अपना महान पार करेंगे्र
  • पंडरी कपड़ा मार्केट में आने वाले वाहन कपड़ा मार्केट टर्निंग स्थित खाली मैदान एवं छत्तीसगढ़ हार्ट के बाजू सडक़ के दोनों ओर निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।
  • पुरानी बस्ती क्षेत्र के बाजार में आने वाले वाहन हिंदी स्कूल मैदान में अपना वाहन पार्क करेंगे।
  • गंज मंडी एवं रामसागर पारा के बाजार क्षेत्र आने वाले वाहन गंज मंडी मैदान में अपना वाहन पार्क करेंगे।
  • अग्रसेन चौक एवं चौबे कॉलोनी बाजार क्षेत्र आने वाले वाहन चालक अपना वाहन भैंसथान मैदान में पार्क करेंगे। द्य अवंती बाई चौक बाजार क्षेत्र आने वाले वाहन चालक प्रगति मैदान जिला अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना महान पार्क करेंगे।

डायवर्सन व्यवस्था

अगले पांच दिनों तक ई-रिक्शा, आटो रिक्शा, ठेला- खोमचा एवं दो पहिया- चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: निषेध रहेगा। इस दौरान टीआई चौक से कोतवाली, जय स्तंभ से मालवीय रोड, आजाद चौक से सदर बाजार, श्याम टॉकीज तिराहा से गणेश मंदिर, शास्त्री बाजार बैजनाथ पारा मार्ग में वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।


अन्य पोस्ट