रायपुर

दाना का असर, दोपहर राजधानी में बादल,2-3 दिन ऐसा ही रहेगा
27-Oct-2024 7:18 PM
दाना का असर, दोपहर राजधानी में बादल,2-3 दिन ऐसा ही रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। दो दिन पहले बंगाल की खाड़ी से टकराए तूफान दाना का असर मौसम में बरकरार है। और इसके 2-3 दिन और रहने के संकेत हैं। रविवार सुबह चटक धूप से शुरू  हुई। दोपहर अचानक राजधानी में बादल छा गए। हालांकि ये लो क्लाउड बताए गए हैं। जे जमीन से 600 मीटर की ही उंचाई पर स्थित रहे। ये बाद तटीय ओडि़शा में उपरी हवा के चक्रीय चक्रवात की वजह से होना बताया गया है। जो 5.08 किमी तक फैला है। यह स्थिति अभी 2-3 दिन रहेगी और फिर दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर चली जाएगी। इन बादलों की वजह से ठंड नहीं रहेगी

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश के 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।


अन्य पोस्ट