रायपुर

जनरल स्टोर्स से मोबाइल चुराने वाले तीन पकड़ाए, एक फरार
27-Oct-2024 7:17 PM
जनरल स्टोर्स से मोबाइल चुराने वाले तीन पकड़ाए, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। दस दिन पहले  देवेंद्र नगर के दुकान से मोबाइल लेकर भागने वाले दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनका एक साथी फरार है।

 देवेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक मकृष्णा नगर सोसायटी गुढियारी निवासी विशाल अदानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी   देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 में मेन रोड पर स्वर्ग लोक जनरल स्टोर के नाम से दुकान  है। दिनांक 15 अक्टूबर  को रात्रि 10.45 बजे विशाल और उसका का बेटा दुकान में थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति  दुकान से सामान लिये एवं चले गये। कुछ देर बाद दुकान के काउंटर में रखा विशाल का मोबाईल फोन  नही था। वही  अज्ञात चोर ले गए ।   देवेन्द्र नगर पुलिस  धारा 305, 3(5) बी.एन.एस का अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान कल पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जैनुल यशदानी जियाउल यशदानी 29 निवासी वॉलफोर्ट सिटी बीएसयुपी कालोनी भाठागांव को पकड़ा ।  कड़ाई से पूछताछ में  उसने अपने साथी लक्ष्मण बघेल उर्फ कालू, जय ताण्डी एवं नाबालिग के साथ चोरी स्वीकारा। उसकी मदद से नाबालिग और लक्ष्मण बघेल उर्फ कालू 21 निवासी बुढ़ातालाब डबरीपारा को गिरफ्तार कर से चोरी का  मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा 60,000/- रूपये जप्त कर किया गया।  गिरफ्तार आरोपी -जैनुल यशदानी पिता  थाना पुरानी बस्ती रायपुर।


अन्य पोस्ट