रायपुर

दुकान से 1.60 लाख, और ऑफिसर्स कॉलोनी से बाइक बार
27-Oct-2024 4:10 PM
दुकान से 1.60 लाख, और ऑफिसर्स कॉलोनी से बाइक बार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। 
तीन की अलग अलग मामलों में नगदी और बाइक चोरी कर लिए गए। मैग्नेटो होम तेलीबांधा निवासी आदित्य अग्रवाल की  गोलबाजार थाने के नयापारा फव्वारा चौक के पास ट्रेडिंग फर्म है। रोज की तरह 25 की रात करीब 8 दुकान बंद कर घर चला गया । 26 को 11 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा खिडक़ी टूटी हुई है। और भीतर कैश लॉकर में रख़े 1.60 लाख रूपए गायब है। दिनभर दुकान और आसपास लगे सीसीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद आदित्य ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई। गोलबाजार पुलिस ने नकबजनी का अपराध दर्ज किया है। 

इधर शुक्रवार पूर्वान्ह गंज इलाके के आफिसर्स कॉलोनी परिसर से नंदी चौक टिकरापारा निवासी लक्ष्मी साहू (33)की एक्टिवा सीजी 04 एचके 9130 चोरी कर ली गई । एक्टिवा डॉ अश्विनी देवांगन के घर के पास खड़ी थी। इसी तरह से शुक्रवार शाम 6 बजे श्रीनगर के साईं विहार निवासी गोविंद कुकरेजा (56)की एक्टिवा सीजी 04 पीएम 5350 चेर ले भागे। गंज और खमतराई पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
 


अन्य पोस्ट